राहुल गाँधी वर्तमान में वायनाड के सांसद तथा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष है। इनका अधिक परिचय देने की आवश्यकता नही है। भारत में 2 लोगों की शादी को ले कर हमेशा सवाल किए जाते रहे हैं। एक बॉलीवुड के सलमान खान तथा दूसरे राहुल गांधी है। इनके चाहने वालो को उनकी शादी का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। लेकिन राहुल गाँधी शादी कब और किससे करेंगे, इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
फिलहाल शादी की बात को अलग रखते हुए प्रश्न की बात करते हैं।
तो आपको बता दें कि 2 बार राहुल गांधी का नाम लड़कियों से जोड़ा गया है। आज हम आपको राहुल गाँधी की इन्हीं गर्लफ्रेंड के बारे में बताते है, जिन्हे कई बार राहुल गाँधी के साथ कई जगह पर देखा गया था, और वो गाँधी परिवार से भी मिली थीं।
वर्निक कार्टेली
सबसे पहले राहुल गाँधी का नाम वर्निक कार्टेली नामक एक विदेशी लड़की से जोड़ा गया था। वर्निक कार्टेली और राहुल गाँधी की मुलाकात इंग्लैंड में हुई थी। ये 1990 के आसपास ही पढ़ाई के दौरान मिले थे। इसके बाद लगातार एक दूसरे के साथ देखे जाने लगे। दोनो एक बार 1999 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड में भारत तथा इंग्लैंड का मैच देखने भी साथ में आए थे।
एक इंटरव्यू में 2004 में राहुल गाँधी ने इस लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में पहली बार पब्लिकली स्वीकार किया था। वर्निक कार्टेली स्पेनिश मूल की थीं जो कि पेशे से आर्किटैक्ट थी। वर्निक कार्टेली को राहुल गाँधी के साथ बहुत जगहों पर साथ में देखा गया था। इसके अलावा इन्हें उसे कई बार गाँधी फैमली के साथ भी देखा जा चूका था। दोनो साथ में भारत में भी दिखे थे। एक समय दोनो के शादी का कयास लगाया जाने लगा था। लेकिन 2004 के बाद धीरे धीरे इस रिश्ते के बारे में खबरे आना बंद हो गयी।
नोअल जेहर
साल 2012 में एक अखबार ने राहुल गाँधी की गर्लफ्रेंड के बारे खुलासा किया था। अखबार के दावे के मुताबिक राहुल गाँधी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की अफगानिस्तान के शाही परिवार की थी। वह 1933 से 1973 तक अफगानिस्तान के राजा रहे मोहम्मद जहीर शाह की पोती थी। नोअल जेहर इटली में रहती थी और उन्होंने फ्रेंच यूनिवर्सिटी इन्स्टीट्यूट से यूरोपियन बिजनेस में ग्रैज्यूएट करा था। नोअल जेहर ने बाद में वेबस्टर यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से ज्वैलरी डिजायन में स्पेशलाइजेशन का कोर्स भी पूरा कर लिया था।
खबरों के अनुसार नोअल ने धर्म परिवर्तित कर रोमन कैथोलिक धर्म अपना लिया था और उन्होंने सोनिया गांधी के पैतृक घर यानी इटली में उनके साथ पूजा में भी भाग ले चुकी थी। इन खबरों के बाद नोअल जेहर और राहुल गाँधी को एक साथ दिल्ली और फ्रांस में भी एकसाथ घूमते हुए देखा गया था। सबको लगा की राहुल गाँधी अब उनसे शादी कर लेंगे लेकिन यह रिश्ता अधिक दिन तक नही चला। जल्द ही यह भी अलग हो गए। फिर 2013 में नोअल जेहर ने मिश्र के राजकुमार मुहम्मद से शादी कर ली।